Ranchi:मोबाइल लूट कर भाग निकले थे,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चुटिया थाना पुलिस ने दो को दबोचा

राँची।राजधानी राँची में मोबाइल लूट कर भागने वाले दो लूटेरों को चुटिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में पथलकुदवा निवासी इबरार अहमद और कोकर शमशेर अंसारी शामिल है। मोबाइल लूटने के बाद स्कूटी से अपराधी भाग निकलनें में सफल हो गए थे। लेकिन चुटिया पुलिस ने सीसीटीवी में कैद दोनों के स्कूटी का नंबर से और हुलिया से ढूंढ कर धर दबोचा। मोबाइल लूट की घटना बुधवार की देर शाम में हुई थी।पुलिस ने दोनों को गुरुवार की अहले सुबह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनके घरों से गिरफ्तार किया। इस संबंध में उत्तम आनंद ने लूट की प्राथमिकी चुटिया थाना में दर्ज कराई थी। चुटिया थानेदार रवि ठाकुर ने कहा की दोनों अभियुक्तों के पास ले लूट की मोबाइल और लूट में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर लिया गया है। दोनों शातिर अपराधी है।

दिल्ली से राँची आए उत्तम आनंद अपने दोस्त के साथ निकले थे घर ढूंढने उसी दौरान हुई लूट

उत्तम आनंद दिल्ली से राँची पहुंचे थे। वे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रूके थे। राँची में घर खोजने के लिए वे बुधवार की शाम होटल से बाहर निकले थे। उन्होने एक स्कूटी भाड़े पर ली। फिर अपने मित्र के साथ वे लालपुर से स्टेशन रोड की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे मुंडा चौक से रेलवे रिक्र्यूटमेंट की ओर बढ़े, एक लडक जो बाइक पर था उनका मोबाइल छिन कर भागने लगा। उत्तम आनंद और उनके मित्र ने उसका काफी दूर तक पीछा किया। लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद चुटिया थाना में उन्होने प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। सीसीटीवी खंगाला तो दोनों आरोपी मोबाइल छिन कर भागते नजर आए। गाड़ी का नंबर सीसीटीवी में आ गया था और मोबाइल लुटेरा का हुलिया भी सीसीटीवी में कैद हो गया था।जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।