Dhanbad:शादी की सालगिरह के दिन व्यवसायी का तोपचांची झील में तैरता हुआ मिला शव,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है

धनबाद।रविवार की सुबह तोपचांची झील में तैरता हुआ मिला शव।जिसकी पहचान व्यवसायी पवन खण्डेलवाल के रूप में हुई है।बताया गया कि वह शनिवार दोपहर में यह कह कर घर से बाहर निकले थे कि काम के सिलसिले में जा रहे हैं। रात तक लाैट आएंगे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनो ने तलाश शुरू की। पवन के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे परिवार वालों को रविवार सुबह तोपचांची झील में शव मिलने की सूचना मिली। संयोग से आज रविवार को पवन की शादी की सालगिरह है। इस दिन घर में माैत की खबर पहुंची। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।

धनबाद के रे टॉकीज के पास स्वादिष्ट होटल:
केंदुआ निवासी पवन खंडेलवाल धनबाद शहर के रे टॉकीज के पास स्वादिष्ट होटल का संचालन करता था। वह शनिवार दोपहर घर से निकला था। तोपचांची झील में रविवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पवन खण्डेलवाल का शव बरामद किया। शव को झील के पानी के ऊपर तैरते हुए ग्रामीणों ने सुबह-सुबह देखा जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच शवको झील से निकलकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

बाइक से हुई पहचान:
झील के किनारे मृतक पवन की बाइक खड़ी थी। बाइक के नम्बर के आधार पर उनकी पहचान हो पाई। पुलिस की सूचना पर तोपचांची पहुचे परिजनों ने बताया कि शनिवार को 1 बजे पवन घर से मोटरसाइकिल से निकला था जिसके बाद वह घर नही लौटा। घर वाले उसकी खोज कर रहे थे। पवन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मां-पिता की तबीयत खराब रहती थी। वह अपने पीछे मां-पिता, पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पवन खंडेलवाल ने आत्महत्या की है या कुछ और मामला है।