गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का खुलासा पांच वर्ष में करोड़ो की सम्पत्ति किया अर्जित.

रोहित सिंह,राँची
राँची। गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का मंगलवार को राँची पुलिस के द्वारा लिए रिमांड अवधि खत्म हो गया। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पहले उसकी कोरोना की जांच कराई गई। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद पुलिस ने उसे जमशेदपुर स्थित घाघीडीह जेल में वापस भेज दिया।जेल से गिरोह चलाने वाले गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने करोड़ो से की संपत्ति अर्जित कर चुका है।क्योकि इस गैंगस्टर ने खुद कबूला है कि उसका काम रंगदारी मांगना है और वह जेल में रहकर भी अपना काम बखूबी कर रहा है।4 दिन की पुलिस रिमांड पर राज्य पुलिस गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को जमशेदपुर जेल से राँची लाई थी।4 दिन की पूछताछ में राँची पुलिस को कुछ खास तो हाथ नहीं लगा।लेकिन उसने कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं कि राँची पुलिस के भी दम फूलने लगे है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने पुलिस कई जानकारी दिए हैं उसने जेल से रहकर ही वह लगातार रंगदारी मांग रहा है।क्योंकि रंगदारी मांगना ही उसका काम है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उसने अब तक 100 करोड़ से ऊपर की संपति सिर्फ रंगदारी वसूल कर खड़ा कर लिए है।

अपराधियों से बड़े हथियार जिसमें एके-47 और इंसास जैसे घातक हथियार हैं बरामद नहीं हो पाया

सुजीत सिन्हा का गिरोह इतना शातिर तरीके से चलता है कि झारखण्ड कि किसी जिले की पुलिस आज तक उसके गिरोह के अपराधियों से बड़े हथियार जिसमें एके-47 और इंसान जैसे घातक हथियार हैं बरामद नहीं कर सकी है. सुजीत सिन्हा खुद बताता है कि वह डी ग्रुप यानी दाऊद की तरह अपना गिरोह चलाता है और उसके गैंग ऐसे चलते हैं कि पुलिस भी चकमा खा जाए।

रंगदारी के पैसे जमीन और रियल एस्टेट में कर रहा है इनवेस्ट

सुजीत सिन्हा से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि रंगदारी से वसूले के पैसे से सुजीत सिन्हा अपना बड़ा साम्राज्य खड़ा कर रहा है। सुजीत सिन्हा रंगदारी के पैसे रियल स्टेटस और जमीन खरीदने में लगा रहा है। ताकि जब वह जेल से बाहर आए तो एक दिन यह उसके काम आए। सुजीत सिन्हा अपने गुर्गों को रंगदारी से वसूले गए पैसे का 50% बांट देता है। वहीं 50% व खुद रखता है। कई जिलों में सुजीत सिन्हा का खौफ इतना ज्यादा हो गया है कि बड़े बड़े व्यवसाई उसे खासकर कोयला व्यापारी बिना हो हुज्जत किए हैं आसानी से रंगदारी देते हैं।