कोरोना अपडेट: झारखण्ड में 1702 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 1638 हुए स्वस्थ

राँची। देश और राज्य में कोरोना का कहर जारी है। झारखण्ड में कोरोना का बढ़त भी जारी है। राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 64 हजार के पार हो गया। आज 15 सितंबर मंगलवार को रात 10 बजे तक झारखण्ड में 1702 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं आज 1638 की रिकवरी हुई है, और 8 लोगो की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

बोकारो से 46 चतरा से 16 देवघर से 28 धनबाद से 94 दुमका से 05 पूर्वी सिंहभूम से 191 गढ़वा से 33 गिरिडीह 94 गोड्डा से 28 गुमला से 54 हजारीबाग से 28 जामताड़ा से 21 खूँटी से 19 कोडरमा से 20 लातेहार से 15 लोहरदगा से 25 पाकुड़ से 03 पलामू से 18 रामगढ़ से 70 राँची से 457 साहेबगंज से 56 सरायकेला से 111 सिमडेगा से 90 पश्चिम सिंहभूम से 180 है।

झारखण्ड में कुल कोविड 19 के मामले 64,439 है, सक्रिय केस 14118 है, ठीक 49750 हुए हैं और मौत 571 हुई है।

राँची से आज 457 पॉजिटिव मिला है वहीं 329 रिकवरी हुई है।

आज कोरोना से मौत हुई है 08, जिसमें धनबाद 2, बोकारो 1, जमशेदपुर 3, चाईबासा 2 है।