प्रेमिका के साथ भाकपा माओवादी का पूर्व सबजोनल कमांडर गिरफ्तार,AK-47 सहित कई समान बरामद

गढ़वा।झारखण्ड के भाकपा माओवादी का पूर्व सबजोनल कमांडर प्रेमिका के साथ गिरफ्तार हुआ है।पुलिस से उसके पास AK-47 से बरामद किया है। एसपी अंजनी झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए भानु सिंह खरवार को उसके प्रेमिका के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने गिरफ्तार पूर्व सबजोनल कमांडर भानु सिंह खरवार और उसकी प्रेमिका वृंदा कुमारी के पास एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 20 राउंड गोली,एक काला रंग का पाउच, एक देशी कट्टा, दो जिंदा राउंड गोली,7 मोबाइल, पावर बैंक, एक डीसी चार्जर, एक सोलर पैनल, दो बैग, एक डायरी बरामद की गई।भानु पर कुल 14 से अधिक मामले दर्ज हैम

भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर रह चुका है:

एसपी अंजनी झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि भानु सिंह खरवार पूर्व में भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर रह चुका है।एक अक्टूबर 2016 को आत्मसमर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पण किया था।साल 2020 में जेल से बाहर आया था। जेल से निकलने के बाद ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने का कार्य कर रहा था। इसके बाद 2021 में उसे दुबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। करीब डेढ़ माह जेल में रहने के बाद निकलने के बाद नक्सली संगठन को सक्रिय कर लड़कों को जोड़कर संगठन का विस्तार कर रहा था।

error: Content is protected !!