जन,गन,मन के साथ हुआ जन सहयोग से निर्मित शेड का लोकार्पण, पहुंचे पुर्व सांसद

राँची। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जिले के टाटीसिलवे क्षेत्र के चतरा गांव के तालाब के समीप जन-सहयोग से निर्मित दशकर्म घाट शेड का तोहफा मिला। पुर्ण रुप से जन सहयोग से बना यह शेड भारतीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। निर्माण में राजधानी वासियों ने बढ़-चढ़ कर सहयोग किया जिस कारण शेड महीने भर में बन कर तैयार हो सका।लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ मौजा चतरा के नागवंशी राज परिवार के लाल हरगौरी नाथ शहदेव द्वारा राष्ट्रीय झंडा फहरा कर राष्ट्रीय गान के साथ शुरू हुआ। जो सत्यनारायण कथा, रूद्राभिषेख, हवन आदि पुजन के बाद प्रसाद में खीर-पुड़ी का वितरण के साथ, देशभक्ति एवं धार्मिक गीत संगीत का आयोजन किया गया। प्रसाद की व्यवस्था श्रेत्र के आदर्श नगर वासियों द्वारा किया गया जबकि शेड को ग्लोबल विलेज परिवार द्वारा फूल-माला से सजाया गया।

मौके पर राँची के पुर्व सांसद रामटहल चौधरी, पथ निर्माण विभाग के अभियंता नागेश्वर महतो, चतरा जिला से अजय कुमार सिंह, ग्लोबल परिवार के रमेन्द्र कुमार, राणा मिश्रा, सतीश मिश्रा, सत्यगोपाल राय, अमरीश सिंह,टाटीसिलवे भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यजीत सिंह, राजकुमार सिंह, अनिकेश शहदेव, मुखिया सोहन मुंडा, ग्राम प्रधान किस्टो कुजूर, उप-मुखिया सुरेन्द्र कच्छप, गैसलाल पासवान,निलेश निराला आदि सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित हुए। पुरे लोकार्पण कार्यक्रम का संचालन , शेड निर्माण कार्य में जुटे समाजसेवी सुमित कुमार महतो, आर्यण विधा मंदिर के संचालक सुरेश महतो, दिलीप महतो, सावना महतो, सुकुल महतो, रोहित महतो, मोतीलाल महतो, वासुदेव महतो आदि ने मुख्य भुमिका निभाया। सभी पुजन कार्य आचार्य शंकर दास गुरु एवं उनके पुत्र द्वारा कराया गया।