जमीन विवाद में गोलीबारी,एक व्यक्ति घायल,पुलिस जांच में जुटी है

साहिबगंज।झारखण्ड के साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तीर टोला में गुरुवार दोपहर जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि फायरिंग में तीर टोला का बजरंगी यादव नामक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। घटना में नीतीश यादव नामक युवक का नाम सामने आया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की लेकिन परिवार के सभी सदस्य फरार हो गए हैं।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि जमीन विवाद में यह घटना हुई है। दोनों एक ही गांव के रहनेवाले हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।