धनबाद:अपार्टमेंट में लगी आग,आधा दर्जन दमकल गाड़ी आग बुझाने में लगी,दमकलकर्मियों ने लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद में मंगलवार सुबह करीब नाै बजे एक अपार्टमेंट में आग लग गई देखते ही देखते आग भड़क गई। इसके बाद अफरातफरी मच गई। आग से महिलाएं और बच्चे अंदर फंस गए। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।करीब आधा दर्जन दमकल पहुंच आग को काबू करने में जुट गए। दमकलकर्मियों ने अपार्टमेंड का शीशा तोड़कर कई बच्चों को बाहर निकाला। आग फर्स्ट फ्लोर पर स्थित मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के कार्यालय में लगी। इसके बाद देखते ही देखते पूरा श्री कृष्णा प्लाजा धुआं-धुआं हो गया। फ्लैट्स के अंदर से लोग जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे।

ये घटना धनबाद के बैंक मोड़ क्षेत्र के मटकुरिया रोड स्थित श्री कृष्णा प्लाजा अपार्टमेंट की है।बताया जा रहा है कि बैंक मोड़ मटकुरिया रोड धनबाद का व्यवसायिक सेंटर है। श्री कृष्णा प्लाजा अपार्टमेंट के निचले हिस्से में मार्केट है। ऊपर आवासीय फ्लैट्स हैं। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दमकलकर्मी आग को काबू करने में जुटे हैं। आग की सूचना मिलते ही बैंक मोड़ पुलिस पहुंची। फिर करीब आधा दमकल आग बुझाने में लगाए गए।

आग लगते ही मची भगदड़

श्रीकृष्णा प्लाजा स्थित मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के दफ्तर में आग लगते ही आवासीय परिसर में रहने वाले लोग सकते में आ गए हैं। आग और धुआं की लपटें ऊंची-ऊंची उठने लगी। इसके बाद आवासीय फ्लैट्स में रहने वाले लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। ज्यादातर लोग फ्लैट्स से निकल कर बाहर सड़क पर आ गए।

महिलाओं और बच्चों को निकाला गया बाहर

आग के दाैरान फ्लैट्स के अंदर 20 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे फंस गए। इनकी जान पर बन आई। सभी अंदर से बचाने के लिए आवाज दे रहे थे। फायर ब्रिगेड ने बचाव अभियान चलाते हुए बाहर निकाला। खिड़कियों को तोड़कर सीढ़ियों के सहारे बच्चे और महिलाओं को बचाया गया।

समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मचारी आग पर काबू करने में लगे हुए हैं। पहले तीन दमकल लगाया गया था। इसके बाद और दमकल बुलाया गया। युद्धस्तर पर बचाव और राहत अभियान चल रहा है।

माँ दुर्गा की कृपा से सुरक्षित बचे

फ्लैट में रहने वाली एक महिला जिसे रेस्क्यू कर निकाला गया उनका नाम स्वेता चौहान ने कहा कि सुबह के 9 बज रहे थे। मैं अपनी किचन में काम कर रही थी। सुबह का पूजा हो गया था। अचानक लिफ्ट की ओर से तेज धुआ निकलने लगा। लेकिन कुछ समझ नहीं आया कि आखिर क्या हो रहा है। इसके बारे में घर के सदस्यों को अवगत करा रही थी। लेकिन देखते ही देखते जहरीला धुआं चारों ओर फैले लगा।रेस्क्यू में उसकी बेटी हिमाद्री चौहान और 60 वर्षीय सास भी निकाली गई है। फिलहाल सभी सुरक्षित है।श्वेता ने पत्रकार को बताया कि सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद पूरे अपार्टमेंट में हो-हल्ला शुरू हो गया। तब पता चला कि कहीं आग लग गई है। लेकिन बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। कुछ समझ में आने नहीं लगा। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में ले कर चली गई। छोटी बेटी हिमाद्रि चौहान भी काफी परेशान होने लगी। इसके बाद लगभग 2 घंटे तक हम लोग अपार्टमेंट में ही फंसे रहे। बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। इसके बाद में कमरे में धुआं आता रहा।

बताया कि एक समय लगा अब हम लोगों की जान नहीं बच पाएगी। हम सभी माँ दुर्गा की आराधना करने लगे। इसके बाद फायर ब्रिगेड के लोग भी अपार्टमेंट तक पहुंचे। सभी लोग बालकोनी में पहुंच गए और यहां पर शीशा तोड़ने। इसके बाद फायर ब्रिगेड के लोग सहायता के लिए पहुंचे। कमरे में भी काफी धुआं भर गया था कुछ सही से दिखाई नहीं दे रहा था सांसे भी ठीक से नहीं चल पा रही थी। इसके बाद हम सभी को बचा लिया गया। यह माँ दुर्गा की कृपा है।