Ranchi:व्यवसायी से 9.50 लाख की ठगी,चुटिया थाना में चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

राँची।राजधानी राँची में सीएनएफ दिलाने के नाम पर राँची के चुटिया थाना क्षेत्र के अमरावती कॉलोनी निवासी व्यवसायी राज किशोर कुमार से 9.50 लाख रुपए ठगी किया है।इस सम्बंध में मामला चुटिया थाना में नौ सितंबर को दर्ज हुआ है। दर्ज प्राथमिकी में राज किशोर कुमार ने चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिन पर आरोप लगाया गया है उनमें दिल्ली संदेश बिहार निवासी नवीन बजाज, प्रिंस बजाज, दानापुर पटना निवासी सुभाष कुमार ठाकुर और लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी वेद प्रकाश तिवारी शामिल है। राज किशोर कुमार इलेक्ट्रॉनिक गुड्स का व्यवसाय करते है। उनकी व्यापारिक गतिविधि को देखते हुए बजाज फाइनांस लिमिटेड-बीटीएल के एरिया सेल्स मैनेजर सुभाष कुमार ठाकुर ने फोन पर उन्हें संपर्क किया था। उनके ओवर ब्रिज स्थित ऑफिस में भी आकर कई बार सुभाष ठाकुर ने मुलाकात कर व्यवसाय के लिए बातचीत की थी। सीएनएफ दिलाने के लिए सुभाष ठाकुर ने राज किशोर की फोन पर बात कंपनी बजाज एप्रिलिया लिमिटेड के सीईओ नवीन बजाज व प्रिंस बजाज से कराई। नवीन बजाज ने उन्हें कहा कि कंपनी के खाते में 10 से 12 लाख रुपए आप भेज दे, आपको कंपनी का माल भेज दिया जाएगा। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद राज किशोर कुमार ने उनके दिए एकाउंट नंबर में 11.50 लाख रुपए ट्रांसफर किए। पैसे मिलने के बाद उन्हें माल भेजा ही नहीं गया। इसके बाद राज किशोर ने कंपनी के हेड प्रकाश तिवारी से फोन और ईमेल पर बात की। लेकिन सभी ने टाल मटोल करना शुरू कर दिया।

पैसे वापस नहीं मिले तो लीगल नोटिस भेजा, लेकिन सिर्फ दो लाख ही मिले वापस

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जब राज किशोर को माल नहीं मिला तो वे अपने पैसे वापस मांगने लगे। पैसे वापस करने के नाम पर सभी आना कानी करने लगे। इसके बाद राज किशोर ने अपनी रकम वापस करने के लिए सभी को लीगल नोटिस भेजा। लीगल नोटिस मिलने पर कंपनी ने उन्हें दो लाख रुपए वापस किए। 9.50 लाख रुपए राज किशोर के वापस नहीं मिले। इसके बाद राज किशोर के पिता पैसे वापसी के लिए कंपनी के दिल्ली स्थित ऑफिस भी गए। तब पता चला कि कंपनी ने बिहार झारखंड के कई व्यवसायियों से व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी की है। चुटिया पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।