राँची में दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो घायल, मौलाना आजाद कॉलोनी छावनी में तब्दील…

 

राँची।नामकुम थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात मौलाना आजाद कालोनी एवं भुईयां टोली के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में मौलाना आजाद कालोनी निवासी मोहम्मद सुलेमान, उसके भाई मोहम्मद शोएब एवं दुकान के कर्मी मोहम्मद तौक़ीर को चोट आई है।सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आपसी सोहार्द ना बिगड़े इसके लिए मौके पर नामकुम व आसपास के थानों के थाना प्रभारी, पुलिस बल एवं रेपिड एक्शन फोर्स तैनात हैं।

बताया जाता है कि कल रात्रि 11:00 बजे जब लोग गाड़ी  ओवरटेक कर रहे थे।उसी समय इन लोगों की एक दूसरे से बहस हुई और मारपीट करने लगा।मामला इतना बढ़ गया कि दो मुहल्ले के काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और एक दूसरे पर हमला करने लगे।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात नामकुम, लोअर बाजार थाना, सदर थाना, चुटिया,डोरंडा थाना प्रभारी और डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। इन अधिकारियों के पहुंचने के बाद मामला ठंडा हुआ और सभी लोग अपने-अपने घर गए। गंभीर हालत में एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि सिर्फ आपसी विवाद हुई और उसके बाद मारपीट करने लगे।मारपीट के दौरान काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और एक दूसरे पर हमलावर हो गए फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ की है।

जानकारी के अनुसार सुलेमान एवं भुईयां टोली के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।विवाद बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई जिसकी जानकारी मिलने पर शोएब और तौकीर मौके पर पहुंचे जहां आपस में दोनों पक्षों में मारपीट हुई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मारपीट रुकवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।वहीं दूसरे पक्ष के कई लोगों को भी चोटें आई है।पुलिस जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!