डैम में डूबा युवक:शाम को नहाने गया था, सुबह बरामद की गई लाश

 

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चाईबासा डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ी बाजार स्थित मस्जिद मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय इजहार अशरफ उर्फ जानू के रूप में हुई है। उसका शव लगभग 12 घंटे बाद डैम से बरामद किया गया।जानकारी के अनुसार, इजहार अशरफ बुधवार शाम को प्रतिदिन की तरह चाईबासा डैम में नहाने गया था। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ डैम में जाया करता था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।इसी दौरान डैम किनारे उसकी बाइक खड़ी मिली। बाइक देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद आशंका जताई गई कि युवक डैम में डूब गया है।घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। रातभर खोजबीन चलती रही, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।आज गुरुवार सुबह फिर से खोज अभियान शुरू किया गया। करीब 12 घंटे बाद डैम से युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है।बताया जा रहा है कि मृतक वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था और परिवार की जिम्मेदारी भी उसके कंधों पर थी। दोस्तों के अनुसार, इजहार मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था।

error: Content is protected !!