Dumka:अज्ञात अपराधियों ने फेरीवाले की गोली मारकर की हत्या,छानबीन में जुटी पुलिस

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिला के रामगढ़ थाना के भालसुमर पंचायत के डेलीपाथर पुलिया के समीप बाइक से जा रहे महेंद्र साह नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अज्ञात अराधियों ने अंजाम दिया है।बताया जाता है कि महेंद्र साह पेशे से एक फेरीवाला था, जिसकी उम्र करीब 35 साल थी। घटना के बाद उसे फौरन अस्पताल ले जा गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार,महेंद्र साह काम से वापस लौट रहा था।दिनभर के काम करने के बाद अपने गांव डेलीपाथर जा रहा था।रामगढ़ थाना के भालसुमर पंचायत के डेलीपाथर पुलिया के पास पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने महेन्द्र साह पर गाली दाग दी। महेन्द्र साह को कुल 3 गोली मारी गई है, जिसमें एक गोली गले में और 2 गोली पेट में लगी है।गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग दौडकर पुलिया के पास पहुंचे और उसे फौरन अस्पताल ले गए। गांव के लोगों ने ही परिजनों के फोन पर जानकारी दी साथ ही पुलिस के भी सूचित किया।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले अस्पताल पहुंचेमपरिजनों का कहना है कि महेंद्र छोटा-मोटा व्यवसाय कर अपनी आजीविका चला रहा था, उसकी किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है।इससे पहले किसी तरह का कोई विवाद भी महेन्द्र साह के साथ नहीं रहा है।रामगढ़ थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी ह परिजनो का बयान भी पुलिस ने लिया है, हालांकि परिजनों ने किसी के नाम पर कोई शक नहीं जताया है और नही किसी से किसी तरह के विवाद की बात कही है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।