गुमला:केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के घाघरा में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा की पहल एवं ग्रामीण उद्यमी प्रशिक्षण में शामिल होने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बिसुनपुर जाने के क्रम में थोड़ी देर चांदनी चौक में रुके जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री मुंडा को फूल माला एवं बुके दे कर भव्य स्वागत किया गया। घाघरा भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रसाद बुके देकर किया स्वागत।भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अर्जुन मुंडा जिंदाबाद के नारे लगाए।वही श्री मुंडा चांदनी चौक में लगे शहीद देवनारायण भगत के प्रतिमा में फुल माल्यार्पण कर घाघरा से पुनः बिसुनपुर के लिए रवाना हुये। जिसमें मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद समीर उरांव पूर्व विधायक गुमला शिव शंकर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, तेम्बू उरांव,सागर उरांव,मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक,सांसद प्रतिनिधि पप्पू सिन्हा,युवा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, अमित ठाकुर,रवि पाहन,अशोक राव,जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी एवं भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्ट:पंकज कुमार ,घाघरा