डीसी और एसपी अफीम की फसल नष्ट करने लाठी लेकर खेत में उतरे…

खूँटी।झारखण्ड के खूँटी जिले में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती हुई है।वहीं बड़े पैमाने पर अफीम की फसल को नष्ट भी किया जा रहा है।बताया जाता है कि अब तक 400 एकड़ से अधिक अफीम की फसल नष्ट की जा चुकी है।बुधवार को उपायुक्त और एसपी भी लाठी लेकर अफीम की खेती नष्ट करने के लिए में उतरे।दोनों बुधवार को अड़की प्रखंड के तोड़ांग पंचायत अंतर्गत बडानी पहुंचे।जहां डीसी शशि रंजन और एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में लगभग पांच एकड़ भूमि पर लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया।उपायुक्त ने स्थानीय ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी दिया।कहा कि अफीम की खेती और कारोबार करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने ग्रामीणों को अफीम की खेती त्याग कर वैकल्पिक खेती करने का अपील किया।