Jharkhand:धौनी समेत कई खिलाड़ियों को अपने हुनर से संवारने वाले देवल दा का निधन,उनके निधन पर जेएससीए समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े खेलप्रेमियों ने जताया शोक।

राँची। मंगलवार की सुबह 3 बजे झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA, पूर्व में BCA) के उपाध्यक्ष देवल सहाय का निधन हो गया। खेल जगत में देवल दा उर्फ देवल सहाय के नाम से विख्यात का आधिकारिक नाम देवव्रत सहाय था।

क्रिकेट व फुटबॉल के शानदार खिलाड़ी रहे देवल दा बाद में प्रशासक बने लेकिन CCL के कार्मिक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 2006 में उन्होंने खेल प्रशासन से खुद को अलग कर लिया था। उनके निधन पर JSCA समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े खेलप्रेमियों ने जताया शोक।

महेंद्र सिंह धौनी समेत दर्जनों क्रिकेटर का बनाया कैरियर

राँची क्रिकेट का भीष्मपितामह कहा जाने वाले देवल सहाय ने क्रिकेट का इतना शानदार माहौल तैयार किया था कि उनके दिशा निर्देशन में दर्जनों क्रिकेटरों ने देश व राज्य का प्रतिनिधित्व किया जिसमे महेंद्र सिंह धौनी, प्रदीप खन्ना, आदिल हुसैन, अनवर मुस्तफा, धनंजय सिंह, सुब्रत दा, संजीव सिन्हा, राजीव कुमार राजा, सरफराज अहमद समेत दर्जनों क्रिकेटरों के करियर बनाने का श्रेय उनको ही जाता है।