ब्रेकिंग:झारखण्ड की एक दर्जन लड़कियों का दिल्ली में रेस्क्यू किया,सभी को राँची लाया जा रहा है….

राँची:झारखण्ड एक दर्जन से ज्यादा लड़कियों को दिल्ली से रेस्क्यू कर लाया जा रहा है।जेडीसीपीयू,खूँटी पुलिस और सीडब्लूसी खूँटी के प्रयास से सभी लड़कियों को दिल्ली में रेस्क्यू किया गया।सभी को राजधानी से राँची लाया जा रहा है।जानकारी अनुसार कई दिनों से टीम इस कार्य मे लगी हुई थी जिसमे सफलता मिली है।सभी लड़कियां और कुछ महिलाएं भी हैं जिसे दिल्ली से टीम लेकर निकल गई है।