हजारीबाग में मौ’त का सेप्टिक टैंक: अवैध महुआ शराब निकालने उतरे एक ही परिवार के 3 लोगों की दम घुटने से दर्दनाक मौ’त,जांच में जुटी है पुलिस..

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां अवैध महुआ शराब से भरे अर्द्धनिर्मित सेप्टिक टैंक में उतरे एक ही परिवार के तीन लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।मृतकों की पहचान चमेली देवी, उसके बेटे रवि साव और चाचा मदन साव के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि सेप्टिक टैंक में लंबे समय से अवैध महुआ शराब रखी जाती थी, जिससे अंदर जहरीली गैस भर गई थी।मंगलवार रात सबसे पहले चमेली देवी शराब निकालने टैंक में उतरी, लेकिन कुछ ही देर में बेहोश होकर गिर पड़ी। मां को बचाने के लिए बेटा रवि साव और चाचा मदन साव एक-एक कर टैंक में उतरे, मगर वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। देखते ही देखते तीनों की मौके पर मौत हो गई।घटना के दौरान बचाव में उतरे आनंद साव की हालत भी गंभीर हो गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अवैध महुआ शराब कारोबार व हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!