राँची के मेनरोड में हुए हिंसा मामले में मुकदमा के लिए डीसी ने भेजा प्रस्ताव,11 आरोपियों पर चलेगा मुकदमा…

राँची।उपायुक्त,राहुल कुमार सिन्हा द्वारा डेलीमार्केट,थाना काण्ड संख्या-17/22 दिनांक- 10.06.2022 में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 153 (ए)/153एए/ 295ए भा० द० वि० अन्तर्गत अभियोजन स्वीकृति दी गई है। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा प्रधान सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, राँची को पत्र लिखा गया है। जिसमें पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, राँची से प्राप्त प्रस्ताव स्वीकृत्यादेश निर्गत करने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

डेलीमार्केट थाना काण्ड सं.- 17/22 दिनांक- 10.06.2022 के प्राथमिकी अभियुक्त

1.मो० साबिर अंसारी, पे. अब्दुल गफ्फार, सा० इस्लाम नगर पथलकुदवा चौक, थाना लोअर बाजार, जिला राँची

2.मो. सरफराज, पे० नसीम अख्तर, पता- बालूमाथ थाना बालूमाथ जिला लातेहार।

3.मो० तबारक कुरैशी, पे० मामुन कुरैशी, पता गुदढ़ी चौक, इमारत सरिया गली, थाना लोअर बाजार, जिला राँची।

4.मो० शहबाज, पे० मुस्ताक हुसैन, सा० साउथ स्ट्रीट, कुर्बान चौक थाना हिन्दपीढ़ी, जिला राँची।

5.मो० उस्मान उर्फ करण कच्छप, पे० विशु कच्छप, पता पथलकुदवा इस्लाम नगर थाना लोअर बाजार, जिला राँची।

6.मो. अफसर, पे० सरफराज आलम, पता कलाल टोली थाना लोअर बाजार, जिला राँची।

7.मो० अरमान हुसैन,(अप्राथमिकी अभियुक्त) पे० रेयाश पता निजाम नगर, थाना हिन्दपीढ़ी, जिला राँची।

8.मो. रमजान, पे० मो० कलीम पता निजाम नगर हिन्दपीढ़ी, थाना हिन्दपीढ़ी, जिला रौंची।

9.मो० अमजद, पे० स्व० रसीद, पता हिन्दपीढ़ी नियर गोपाल गली वंशी चौक, थाना हिन्दपीढ़ी, जिला राँची।

10.मो. माज, पे० मो० कलाम उर्फ असरफ पता नेजाम नगर मोती मस्जिद जावेद स्ट्रीट के पास, थाना हिन्दपीढ़ी, जिला राँची।

11.मो. इरफान अंसारी उर्फ इरफान उर्फ जुबेर आलम, सा० इरगु पहाड़ी टोला थाना सुखदेवनगर जिला राँची के विरुद्ध धारा 153ए / 153एए / 295ए भा०द०वि० के अन्तर्गत अभियोजन स्वीकृति उपायुक्त द्वारा दी गई है।