महज 7 दिनों की पहचान में 7 जन्म का रिश्ता बन गया;दोनों शादी से खुश…

बिहार के अरवल में महज 7 दिनों की पहचान में 7 जन्म का रिश्ता बन गया।इस प्यार की चर्चाएं हो रही है। एक हफ्ते की बातचीत में दोनों इतने करीब आ गए कि अपने रिश्ते के लिए घर से भाग गए। मंगलवार को दोनों ने कोर्ट में सरेंडर किया, जिसके बाद मंदिर में उनकी शादी करवा दी गई।

खबर के मुताबिक,लड़की अरवल की रहनेवाली 19 साल की गुड़िया है, जबकि प्रीतम (21) पटना का रहने वाला है। दोनों की मुलाकात एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। जहां से बातचीत शुरू हुई। और 7 दिनों तक हुई बातचीत प्रेम-प्रसंग में बदल गई। जिसके बाद दोनों लगातार संपर्क में थे। फिर साथ में बेंगलुरु के लिए निकल गए और वहां लिव-इन में रहने लगे।इधर दोनों के रिश्ते से नाराज लड़की के परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस दबिश के कारण मंगलवार को दोनों ने अरवल कोर्ट में सरेंडर किया।

डेढ़ साल से था प्रेम प्रसंग:
गुड़िया ने बताया कि उनका अफेयर करीब डेढ़ साल से था। दोनों उसकी शादीशुदा बहन के घर एक पार्टी पर मिले थे। जहां चंद दिनों की बातचीत में ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इस शादी से दोनों बहुत खुश हैं। उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है।

टाउन थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि 12 जनवरी को अपहरण का मामला परिजनों ने दर्ज कराया था। दोनों पिछले साल दिसंबर के महीने में ही घर से भागे थे। जिसके बाद पुलिस लड़के के घर दबिश बनाने लगी। फिर लड़के के परिजनों ने उसे न्यायालय में सरेंडर कर शादी करने को कहा। दोनों ने अपनी मर्जी से न्यायालय में सरेंडर कर शादी रचा ली।

शादी के बाद न्यायाधीश ने दोनों प्रेमी जोड़े के परिजनों को बुलाकर मामले को समझा-बुझाकर रफा-दफा कराया। बाद में दोनों प्रेमी जोड़े को परिजनों ने आशीर्वाद दिया और एक साथ खुशहाल जिंदगी व्यतीत करने को कहा। अपहरण के मामले को रफा-दफा कर न्यायालय से मामले को निपटा दिया गया।