घर से भाग कर राँची पहुँची थी,दो दरिंदों ने राजधानी राँची में नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म,दोनों आरोपी तमाड़ से धराया…..

राँची।राजधानी राँची में नाबालिग़ से दुष्कर्म का आरोपी धराया।दरअसल,जिले के अनगड़ा से अपने घर वालों से झगड़ कर राँची पहुंची नाबालिग के साथ कांटाटोली में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। हालांकि लोअर बाजार थाना की पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में हरिजन बस्ती निवासी भोलू कुमार राम और लोवाडीह सामलौंग निवासी मनीष तिर्की शामिल हैं। इन दोनों को पुलिस ने इनके लोकेशन के आधार पर तमाड़ से गिरफ्तार किया। घटना के बाद दोनों अपने घर से फरार हो गए थे।दोनों ने 31 जनवरी को दिन के करीब 11.30 बजे मंगल टॉवर के पास एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना की सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर लोअर बाजार थाना पुलिस ने जब दोनों की तलाश शुरू की गई तो पता चला कि वे फरार हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों का कॉल लोकेशन निकाला और उन्हें तमाड़ के डोडया बस्ती से बुधवार को गिरफ्तार किया।

पिस्का मोड़ जाना चाहती थी नाबालिग, पर रास्ता मालूम नहीं था

प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग को पिस्का मोड़ जाना था, लेकिन वह रास्ता नहीं जानती थी। उसी दौरान उसने अपनी दीदी को व्यक्ति से मोबाइल पर बात कराने को कहा।जब वह यह बात बोल रही थी भोलू राम वहीं खड़ा था। उसने नाबालिग को झांसे में लिया और मंगल टावर के पास ले गया। वहां पहले से मनीष तिर्की था। दोनों ने उससे दुष्कर्म किया और भाग गए।