चतरा:पिपरवार में अपराधियों ने मचाया तांडव,ताबड़तोड़ गोलीबारी में ट्रक मालिक घायल,स्थिति गंभीर,रिम्स रेफर…

 

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के अशोका गोलांबर के समीप अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने सुबह करीब 9 बजे सरेराह फायरिंग कर दहशत फैला दी।इस हमले में एक ट्रक मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया है।जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसकी चपेट में ट्रक मालिक आ गया। घायल व्यक्ति की पहचान पिपरवार थाना क्षेत्र के बेती गांव निवासी 30 वर्षीय बासुदेव गंझु के रूप में की गई है।गोली कमर में लगी है।गोलीबारी करने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे।

घायल युवक

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बासुदेव गंझु को बचरा क्षेत्रीय अस्पताल।ले जाया गया।वहां मौजूद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया।हालांकि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत राँची रेफर कर दिया गया है।फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।फायरिंग की सूचना मिलते ही पिपरवार थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक पर सवार अपराधी पहुँचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा।इसी दौरान लोग इधर उधर भागने लगे।भागने के दौरान एक गोली बासुदेव गंझु के कमर में जा लगी।जिससे वे गिर गए।कुछ देर के लिए वहां  अफरा तफरी मच गया।घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल है।

अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम किस लिए दिया है।क्या कोई टारगेट था या सिर्फ दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की है।पुलिस जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!