Ranchi:धुर्वा पावर सब स्टेशन के गेट पर मिला पीएलएफआई के नाम से कारतूस से बंधा लिफाफा, इलाके में मचा हड़कम, जांच में जुटी है पुलिस…

 

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां स्थित धुर्वा विद्युत सब स्टेशन में गुरुवार की सुबह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के नाम का एक संदिग्ध लिफाफा मिलने से हड़कम्प मच गया है।चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिफाफे के साथ एक कारतूस भी बंधा हुआ था, जिसे सीधे तौर पर एक बड़ी धमकी के रूप में देखा जा रहा है।

गुरुवार को धुर्वा विद्युत सब स्टेशन के कर्मचारियों की नजर एक लावारिस लिफाफे पर पड़ी। जब पास जाकर देखा गया, तो लिफाफे के ऊपर स्पष्ट अक्षरों में लिखा था। धुर्वा विद्युत सब स्टेशन, जरूरी सूचना, लाल सलाम लिफाफे के साथ कारतूस बंधा होने के कारण कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही धुर्वा थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को सुरक्षित करते हुए लिफाफे और कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है कि लिफाफे के अंदर उग्रवादी संगठन के नाम का जिक्र है।बता दें जिस जगह संदिग्ध लिफाफा और गोली मिला है।वहां से महज 200 मीटर की दूरी पर टीओपी है।धुर्वा टीओपी के बगल में ही सब स्टेशन है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि.यह लिफाफा वहां कब और किसने रखा? क्या इसके पीछे वास्तव में उग्रवादी संगठन का हाथ है या किसी शरारती तत्व ने दहशत फैलाने के लिए यह हरकत की है? क्या सब स्टेशन के किसी अधिकारी या कर्मचारी से लेवी (रंगदारी) की मांग की गई है? पुलिस इन सब बातों की जांच कर रही है।वहीं पुलिस की माने तो ये कोई शरारतीतत्वों का काम है।इलाके में सनसनी फैलाने के लिए ऐसी हरकत की गई है।पुलिस ने बताया कि चाहे कोई भी हो जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

error: Content is protected !!