राँची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा:ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा यात्री..आरपीएफ जवानों ने बचाया…

 

राँची।आरपीएफ के जवानों ने एक बार फिर अपनी तत्परता से इंसानियत की मिसाल पेश की है।राँची रेल मंडल के अंतर्गत ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत ड्यूटी पर तैनात जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक यात्री को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया।

घटना गुरुवार की है,राँची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18403 एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रही थी।इसी दौरान एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया।गति पकड़ने के कारण यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के खतरनाक गैप में गिर गया।यात्री ट्रेन के साथ घिसटने लगा, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित ट्रेन पासिंग ड्यूटी में तैनात एएसआई विजय कुमार भारती और हेड कांस्टेबल नितेश कुमार ने पलक झपकते ही स्थिति की गंभीरता को भांप लिया।बिना एक सेकंड की देरी किए, दोनों जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए यात्री को गैप से बाहर की ओर खींच लिया।यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो यात्री ट्रेन के पहियों की चपेट में आ सकता था. सुरक्षित बचाए गए यात्री की पहचान ओम प्रकाश अग्रवाल (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वे धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

error: Content is protected !!