कोरोनावायरस:पुजारी का रिपोर्ट निकला पॉजिटिव, कराया गया रिम्स में भर्ती…

राँची।झारखण्ड में लगातार कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या बढ़ते जा रही है, ऐसे में राजधानी राँची के धुर्वा से एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है। बता दें की संक्रमित धुर्वा सेक्टर-3 के गोलचक्कर का रहने वाला है और वो धुर्वा के अयप्पा मंदिर का पुजारी है।संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री जमशेदपुर की बताई जा रही है, मरीज की कोरोना जांच जमशेदपुर में ही हुई थी।

पुजारी किसी काम से जमशेदपुर गया था वहीं पर पुजारी को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था।जो जानकारी मिल रही है पुजारी का सैम्पल 20 मई को लिया गया था।इसी बीच पुजारी जमशेदपुर से राँची आ गया।बीते रात पुजारी का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया तब जाकर पुजारी की खोज शुरू हुई तो पता चला पुजारी राँची में है।अब पुजारी जमशेदपुर से कैसे राँची पहुँचा।उनका कांट्रेक्ट हिस्ट्री निकाला जा रहा है।वहीं पुजारी राँची आने के बाद कई लोगों के सम्पर्क में आने की भी खबर है।

झारखण्ड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 522 हो गई है… लेकिन इसके साथ राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है, अबतक कुल 221मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।