कोरोना वायरस:जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।राज्य में आंकड़ा@523…

जमशेदपुर।जमशेदपुर में कोरोना पोजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।शनिवार को जमशेदपुर में 1 कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पहचान हुई है जिसका मुम्बई का ट्रेवल हिस्ट्री है।वह बिरसानगर का मरीज है , जो संस्थापक क्वारंटाइन में था।उक्त व्यक्ति को पूर्वी सिंहभूम जिले में आगमन पर संस्थागत क्वारनटाइन में रखते हुए स्वाब का सेंपल जांच के लिए गया था।कोरोना संक्रमण होने की पहचान होने पर संक्रमित को टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। इस तरह जमशेदपुर में कुल पोजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हो गयी है। शुक्रवार को जमशेदपुर से कुल 15 कोरोनो पोजिटिव सामने आयी थी , जिसमें से 3 बागबेड़ा , 3 मुसाबनी , बिरसानगर में 2 , परसुडीह के बारीगोड़ा में 1 , मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 में 1 , टेल्को के बारीनगर में 1 , गोविंदपुर के घोड़ाबांधा में 1 , सीतारामडेरा में 2 , दरभंगा ( बिहार से अपने मित्रों के साथ जमशेदपुर आया था ) का 1 मरीज पोजिटिव पाया गया था।एक राँची के पुजारी का था।