Corona Update : हजारीबाग से 10 और कोडरमा से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, राज्य में आंकड़े हुऐ 505

Ranchi/Dhanbad : राज्य में शुक्रवार देर शाम हजारीबाग जिले से 10 और कोडरमा जिले से 2 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 505 हो गये हैं। शुक्रवार 29 मई को आज सूबे में सवा आठ बजे रात तक 29 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले आज शुक्रवार को रामगढ़ में एक साथ 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें 4 रामगढ़, 4 पतरातू और 1 चितरपुर प्रखंड से है। सभी की ट्रेवल हिस्ट्री है। रामगढ में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 24 हो गई है। साथ ही धनबाद से 3 और जमशेदपुर से 5 कोरोना पॉजिटीव नए मरीजों की पुष्टि हुई है।