रामगढ़ में कोरोना का कहर, एक साथ 9 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, सूबे में संख्या 500 के करीब

राँची। झारखण्ड में कोरोना का आंकड़ा 500 के नजदीक पहुंच गया है। आज शाम 7 बजे तक 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जिससे राज्य में कुल आंकड़ा 493 हो गया है।आज रामगढ़ में एक साथ 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें 4 रामगढ़, 4 पतरातू और 1 चितरपुर प्रखंड से है। सभी की ट्रेवल हिस्ट्री है। रामगढ में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 24 हो गई है।

इससे पहले आज ही धनबाद से 3 और जमशेदपुर से 5 कोरोना पॉजिटीव नए मरीजों की पुष्टि हुई है।