#CoronaUpdate:झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 1961,आज रात 9 बजे तक 41 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि..

राँची।झारखण्ड में शुक्रवार 19 जून को 41 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 1961 हो गये हैं।

नये मरीजों में राजधानी राँची से 6, सिमडेगा से 21, चतरा से 1, लोहरदगा से 3, हजारीबाग से 8, पूर्वी सिंहभूम से 2 लोग शामिल हैं।

राँची में मिले नये मरीजों में एक थड़पखना निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति है जो सैलून चलाता है।इसके अलावा एक मरीज (44 वर्ष) टैगोर हिल का निवासी है जबकि और दूसरा हुलहुन्डू का 34 वर्षीय युवक है।एक अन्य मरीज रिम्स में मिला है।एक प्रेम नगर लटमा का है।एक धुर्वा का है और रिम्स का है।

नये आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1335 ठीक हो गए है जबकि 11 मौत हुई है

बता दें कि एक दिन पूर्व गुरुवार को राज्य में 24 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे।