#CORONA BREAKING:झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2089,आज अभीतक 62नए मामले आएं हैं..

राँची।झारखण्ड में रविवार को 62कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।राज्य में आँकड़ा 2089 हो गया है।आज जो मिले हैं जिसमे खूंटी से 1, गुमला से 7, बोकारो से 7, गिरीडीह से 6, जमशेदपुर से 10, चाईबासा से 2, गोड्डा से 7, देवघर से 11, राँची (रिम्स) से 2, कोडरमा से 2, हजारीबाग से 4, रामगढ़ से 2, लोहरदगा से 1, राज्य में कुल आंकड़े 2089हुए।राँची से मिले दो कोरोना पॉजिटिव में एक लोवाडीह एक डोरंडा का बताया जा रहा है।जो रिम्स में भर्ती है।

■ सारठ प्रखंड अंतर्गत 11 कोरोना मरीज की हुई पुष्टि:- उपायुक्त….

■ सभी मरीजों को क्वारंटाइन सेंटर से माँ ललिता हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में किया गया शिफ्ट:- उपायुक्त….

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि सारठ प्रखंड अंतर्गत 11 प्रवासी श्रमिकों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की जानकारी के पश्चात उक्त सभी लोगों को बेहतर ईलाज के लिए क्वारंटाइन सेंटर से माँ ललिता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है। ज्ञात हो सभी प्रवासी श्रमिक दिल्ली से देवघर लौटे थे। वर्तमान में रिपोर्ट के आने बाद अब तक कोरोना से संबंधित कोई भी प्राथमिक लक्षण इन सभी मरीजों में नही दिखा हैं। साथ ही वर्तमान समय में मरीज की स्थिति बिल्कुल स्थिर बनी हुई है। ऐसे में आप सभी से आग्रह है कि अफवाहों पर न ध्यान देते हुए जिला प्रशासन की मदद करें।

बता दे शनिवार 20 जून को 62 कोरोना पॉजिटिव मिला था।