#JAMSHEDPUR:खेत में अचेतावस्था में मिला लड़का लड़की,लड़की की मौत,लड़का का अस्पताल में इलाज चल रहा है,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जमशेदपुर।धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के प्रेमी युगल द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।इस घटना में प्रेमिका देवी मुंडा की मौत हो गई है।वहीं प्रेमी संजय मुंडा का जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।बताया जाता है कि दोनों धाभूमगढ़ के चतरो गांव के रहनेवाले हैं।कल शाम को प्रेमी चंदन घर से क्लीनिक जाने की बात बोल निकला था , लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा , वहीं आज गांव के समीप खेत में दोनों को अचेतावस्था में पाया गया।स्थानीय लोगों के प्रयास से आनन – फानन में दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां प्रेमिका दोवी मुंडा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं गंभीर अवस्था में घायल प्रेमी को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।प्रेमी संजय मुंडा का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

पोटका में युवक ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या

दूसरी ओर पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता के समीप 30 वर्षीय युवक ने पेड़ के सहारे गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।पोटका पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है।मामले की छानबीन की जा रही है।