CORONA BIG BREAKING:झारखण्ड में कोरोना का कहर जारी है,अभी हजारीबाग से 6 और राँची से 1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।इससे पहले आज जमशेदपुर 2 और गिरीडीह से 1 मिला ,राज्य में कुल 172 हुई..

राँची/गिरिडीह।झारखण्ड में मंगलवार को 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. इनमें 6 हजारीबाग जिले से, 2 पूर्वी सिंहभूम जिले से और एक गिरिडीह से है एक राँची से हैं।इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले 172 हो गये हैं. 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज विष्णुगढ़ के बारा गांव के रहने वाले हैं।वहीं राँची के अरगोड़ा की 20 बर्षीय महिला है।इसके साथ ही कुल 172 हो गई है।


अब तक इन जिलों में कोरोना पॉजिटीव मरीज पाए गए हैं।

राँची-95,बोकारो,10,हजारीबाग-10,सिमडेगा-2

,धनबाद-4,कोडरमा-3,गिरिडीह-6,देवघर-4,गढ़वा-23,पलामू/लेस्लीगंज-8,जामताड़ा-2,गोड्डा-1,जमशेदपुर से 2 और दुमका-2 हैं।

झारखण्ड में तीन मौत हुई।जिसमें राँची हिंदपिड़ी से 2 और बोकारो से 1 की मौत अभी तक हो चुकी है। झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या 172हो गई है।

शुक्रवार 8 मई को एक कोरोना पॉजिटिव और रिम्स में भर्ती हुई है जो गिरीडीह का है।लेकिन उसका रिपोर्ट मुम्बई से आया है।मुम्बई से सड़क मार्ग से गिरीडीह जा रहा था लेकिन रास्ते मे कोरोना पॉजिटिव पता चलने से उन्होंने खुद को पुलिस को जानकारी देकर अपने आप को रिम्स में भर्ती कराया।जिससे ये पता चलता है कोरोना से लड़ने के लिए इस व्यक्ति में कितनी अच्छी सोच है।इनकी सूझबूझ सीखने लायक है।

◆वहीं एक मामला बरियातू का है लेकिन मरीज का रिपोर्ट गुड़गांव मेदांता से आई थी,जहां उनकी मौत हो गई।इस केस को मिलाकर झारखण्ड में 173 हो जाता है।और मुम्बई से आये व्यक्ति का जोड़ दें तो आंकड़ों में 174 हो जाता है।

राँची में पहले हिंदपिड़ी में कोरोना पॉजिटिव पाएं गए जहां 67है अन्य जगहों पर मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है।हिंदपिड़ी के अलावे राँची में इन क्षेत्रों में कोरोना जा पहुंचा है।बेड़ो 5,इटकी 3,चुटिया थान क्षेत्र के रामनगर 1,अनन्तपुर 1,लेकरोड 2,गुरुनानक स्कूल के केम्प से 1,कांटाटोली नेताजी नगर से 2,लोवाडीह से 1,इमली चौकहरमू से 1,पिस्का मोड़ बांस टोली से 1,आईटीआई बस स्टैंड इटकी रोड 1,बुंडू के ताऊ से 1,डोरंडा 1,कडरू 1,राँची रेलवे स्टेशन के पास 1 और कांके के अरसन्डे 1 बरियातू/रिम्स 2 और पुंदाग 1,अरगोड़ा 1 है।

सबसे बड़ी राहत की बात है कि झारखण्ड में एक तरफ कोरोना वायरस का मरीज मिल रहा है तो दूसरी तरफ मरीज धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं। 79 कोरोना मरीज अबतक ठीक हुआ है।जिसमे राँची से 54,बोकारो से 9 हजारीबाग से 3 धनबाद से 2 सिमडेगा से 2 देवघर से 2 कोडरमा से 1 गिरीडीह से 1,पलामू से 3,गढ़वा से 2 ठीक हुए हैं.गिरीडीह जिला कोरोना मुक्त हो गया है वहां अभी कोई केस नहीं है।

झारखण्ड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले

31 मार्च : राँची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.

2 अप्रैल : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.

5 अपैल-बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.

6 अप्रैल- राँची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.

8 अप्रैल : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.

09 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

11 अप्रैल: हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.

12 अप्रैल : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.

13 अप्रैल: राँची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.

14 अप्रैल: राँची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.

15 अप्रैल : राँची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.

16 अप्रैल: धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

17 अप्रैल: राँची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.

18 अप्रैल: राँची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.

19 अप्रैल: राँची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

20 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1देवघर 1की पुष्टि।

22 अप्रैल : राँची के हिंदपीढ़ी के 3,गढ़वा का 1 कोरोना की पुष्टि हुई.

23 अप्रैल:राँची के हिंदपिड़ी से 6 और बेड़ो से एक कि पुष्टि हुई ।

24 अप्रैल:देवघर से एक राँची के हिंदपिड़ी से 2 की पुष्टि हुई।

25 अप्रैल:राँची के हिंदपीढ़ी 3 कांटाटोली नेता जी नगर 1 में और पलामू के लेस्लीगंज 3 पॉजिटीव मिला है।

26 अप्रैल:राँची में 6 जिसमे हिंदपिड़ी 4 पिस्का मोड़ 1 लोवाडीह 1 है।और राँची से 7 गढ़वा से 2 मिला जामताड़ा से एक,कुल 16

27 अप्रैल:राँची 20 कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई है।जिसमे हिंदपिड़ी सही कई इलाको में से है।

28 अप्रैल:राँची के हिंदपिड़ी से 2 कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई।

29 अप्रैल:राँची हिंदपिड़ी से 1 जामताड़ा से 1 की पुष्टि।

30 अप्रैल:राँची के हिंदपिड़ी के 2 एक रिम्स से और एक गोड्डा से पॉजिटीव की पुष्टि।

01 मई ; दो राँची से एक हिंदपिड़ी एक पुंदाग से महिला है

02 मई ; देवघर से दो कोरोना पॉजिटीव मिला

5 मई: राँची से 8 और दुमका से 2 कोरोना पॉजिटिव मिले। आज कुल 10 कोरोना पॉजिटिव मिले।

6 मई ; राँची से दो कोरोना मरीजों की पुष्टि।एक हिंदपिड़ी दूसरा रिम्स का है।

7 मई: 5 कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि टोटल 132 हुई है।

8 मई:राँची से एक मुम्बई से आया व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटीव।वहीं गढ़वा से 20 कोडरमा से 2 कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई।टोटल 22+1

09 मई:धनबाद से 2 कोरोना मरीज 156

10 मई:हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटीवऔर गिरीडीह से 3 कुल 160
11 मई; राँची हिंदपिड़ी 1 गिरीडीह1 कुल 162

12 मई: चाकुलिया से 2,गिरीडीह से 1 हजारीबाग से 6 राँची से 1 टोटल 172