कोरोना ब्रेकिंग: गिरीडीह से 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि। राज्य में अबतक 165 कोरोना संक्रमित।

गिरिडीह। राज्य में कोरोना का रफ्तार जारी है। 12 मई मंलगवार को गिरिडीह के गांडेय प्रखंड से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। मरीज सूरत से गिरिडीह के गांडेय आया था और उसे प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। सिविल सर्जन ने इसकी पुष्टि की है। इस संक्रमित मरीज के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 165 हो गयी। वहीं गिरिडीह में कोरोना पॉाजिटिव मरीजों की संख्या 5 हो गयी है। इससे पहले आज सुबह कोल्हान में कोरोना की एंट्री हुई। जमशेदपुर के चाकुलिया से 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। दोनों कोरोना संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री पश्चिम बंगाल की बताई गई। दोनों ही मरीज वापसी के बाद से क्वारंटाइन में थे। बता दें कि अब सूबे के 14 जिले इस महामारी से प्रभावित हो गए हैं।