Jharkhand:पत्नी पर चरित्र संदेह,दो बच्चों की माँ पति से परेशान,पति पत्नी की सुलह के लिए पुलिस का प्रयास जारी.

धनबाद।संदेह में परिवार टूटने के कगार पर है।एक महिला की दर्द सुनकर पुलिस भी हैरान परेशान रही सोमवार को एक महिला यह फरियाद लेकर महिला थाना पहुंची कि पति उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता है। उसे तलाक देने की कोशिश में है। पत्‍नी ने बताया क‍ि वह पत‍ि से बेपनाह मोहब्बत करती है। वह उसे नहीं छोड़ सकती। पीड़िता की बात सुन महिला थाना की पुलिस भी काफी परेशान हो गई। पीड़िता को महिला थाना की पुलिस ने काफी समझाने का भी प्रयास किया। महिला का कहना था उसका पति उसके चरित्र पर संदेह है। झूठा इलज़ाम लगा रहा है कि उसके साथ किसी का नाजायज संबंध हैं ।

लोदना मोड़ की रहनेवाली पीड़िता ने बताया क‍ि वह अपने पत‍ि को तलाक देने का सोच भी नहीं सकती, उसके दो बच्चे हैं एक लड़का जिसकी उम्र 2 वर्ष है और 11 वर्ष की एक लड़की भी है। बताया क‍ि इसके बावजूद उसका पति उसको संदेह की दृष्टि से देखता है। वह अपने बच्चों के भविष्य को दांव पर नहीं लगा सकती है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे तलाक देने के लिए ससुराल के लोग ही भड़का रहें हैं और उसके खिलाफ जबरदस्ती झूठी कहानी बना दी है। वह किसी के साथ नजायज संबंध नहीं है। जबकि उसका पति बेटे के टीचर के साथ नाजायज संबंध की आशंका जाता रहा है। यह सच है कि टीचर का मोबाइल नंबर मोबाइल सेव है, पर यह अपने बेटे की पढ़ाई लिखाई से संबंधित जानकारी के लिए टीचर का नंबर रखीी हूं। शक के आधार पर ही उसका पति उसे तलाक देने की कोशिश कर रहा है।

तलाक देने के लिए पति ने कागजात भी बनवाए हैं पर उसने तलाक के पेपर पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। उसका पति हस्ताक्षर के लिए दबाव बना रहा। पीड़िता का कहना है कि वह किसी भी हाल में पति को तलाक नहीं देना चाहती है। महिला थाना से पीड़िता ने पति को समझाने की गुहार भी लगाई है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना की पुलिस उसके पति को समझाने के लिए थाना बुलाया है।