राँची में फिर हुई चेन छिनतई, बाइक सवार अपराधियों ने वृद्ध महिला की छीनी चेन

राँची। राजधानी रांची में चेन छिनतई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रत्येक दिन कहीं ना कहीं छिनतई की कोई ना कोई घटना होती आ रही है। ऐसा लग रहा है जैसे अपराधियों में प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है। पुलिस प्रशासन के इतने कड़े होने के बावजूद अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसा ही ताजा घटना आज चुटिया थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी में घटी। एक वृद्ध महिला जो कि मंदिर से पूजा करके घर लौट रही थी तभी अयोध्यापुरी रोड नम्बर एक के पास अपराधियों ने उनके गले से चेन छीन लिया। छिनतई के क्रम में वृद्ध महिला के कपड़े भी फट गए और गले में खरोच भी आ गया। मामले को लेकर वृध्द महिला के परिजन और पीड़ित महिला ने चुटिया थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया है।