राँची में सूर्यसप्तमी समारोह का आयोजन। मगबन्धु पत्रिका का हुआ लोकार्पण, कई गणमान्य हुए शामिल।

राँची। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ, झारखंड के तत्वावधान में आज रातू (राँची) में सूर्यसप्तमी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रातू, काटमकुली, कमड़े, मखमन्द्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों के शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार प्रोफेसर अशोक प्रियदर्शी ने की।

कार्यक्रम में पत्रिका का लोकार्पण

अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद आगत अतिथियों द्वारा मगबन्धु पत्रिका के ‘छोटानागपुर साहित्य-संस्कृति विशेषांक’ का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में इस बात पर बल दिया कि सशक्त संगठन एवं परस्पर सहयोग द्वारा ही समाज का विकास संभव है।

प्रांतीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने महासंघ की गतिविधियों पर प्रकाश ड़ालते हुए इसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। महासंघ के महासचिव एवं मगबन्धु पत्रिका के सम्पादक डॉ सुधांशु शेखर मिश्र ने संगठन के संघटनात्मक रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने मगबन्धु पत्रिका के दो दशकों के प्रकाशन पर भी चर्चा की।

राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा

स्वामी दिव्यज्ञान जी ने राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जबकि अटल पाण्डेय ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए और ज्यादा प्रयास करने की वकालत की। कार्यक्रम के दौरान श्री मृत्युंजय पाठक को राँची जिला(ग्रामीण) के संघटनात्मक चुनाव के लिए संयोजक नियुक्त किया गया।


कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश मिश्र ने एवं स्वागत भाषण मृत्युंजय पाठक ने की। इस कार्यक्रम में श्री रजनीकांत पाठक, डॉ अमरेश पाठक, पंडित रुद्रनाथ मिश्र, चंद्र भूषण मिश्र, विवेक मिश्र, सुशील मिश्र, दयानंद पाठक, मुरलीधर मिश्र, श्यामदेव पाठक, गौतम वैद्य, अंजनी कुमार पाठक, विजयानंद मिश्र, देवकांत पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में पुरूष एवं महिलाओं की भागीदारी रही।