BREAKING:जमशेदपुर के घाघीडीह स्थित जेल में जिला प्रशासन की ओर से छापामारी की गई,छापामारी के दौरान कई सारे नशे के सामान और आपत्तिजनक समान मिलने की सूचना है।

जमशेदपुर।जमशेदपुर के घाघीडीह स्थित सेंट्रल जेल में जिला प्रशासन की ओर से छापामारी की गई।इस छापामारी के दौरान कई सारे नशे के सामान और आपत्तिजनक समान मिलने की सूचना है। कई सामानों को बरामद किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:30 बजे एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत तमाम पदाधिकारी जेल में घुसे और ताबड़तोड़ छापामारी की।छापामारी के दौरान हर सेल की जांच की गई।छापेमारी से जेल में हड़कम्प मच गया।कैदियों को कहीं भी निकलने नहीं दिया गया और लगातार वहां जांच की गई।सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल को भी वहां ले जाया गया था और हरेक सेल की जांच की गई . पुलिस छावनी में जेल को तब्दील कर दिया गया था।जेल में अफरा तफरी मच गई।आनन-फानन में जेल प्रशासन के लोग भी पहुंचे।
बताया जा रहा है जेल के सारे प्रशासनिक अधिकारी को तब छापामारी की जानकारी हुई जब पूरी टीम अंदर चली गई थी।पूरी तरह गुप्त अभियान के दौरान कोई बहुत बड़ा रिकवरी नहीं हो पाया। लेकिन कई सारे नशे के सामान जो बैन है उसको जेल के भीतर बरामद किया गया।फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जेल में कई बड़ी घटना की शाजिस की सूचना पर जेल में छापेमारी हुई है।