Breaking:झारखण्ड विधानसभा घेराव मामला में राँची सांसद समेत 28 नामजद और सैकड़ों अज्ञात पर मामला दर्ज

राँची।झारखण्ड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने के मुद्दे को लेकर बुधवार को प्रदेश भाजपा ने विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की थी।इस दौरान जगन्नाथपुर मंदिर के पास बीजेपी नेता और कार्यकर्ता के ऊपर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।मिली जानकारी के अनुसार राँची अंचलाधिकारी की ओर से धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।दर्ज प्राथमिकी में सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट कर जख्मी करने, सरकारी चीजों को क्षतिग्रस्त करने, कोविड गाइडलाइन का उलंघन कर जमावड़ा लगाने आदि का आरोप लगाया गया है।दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विधानसभा घेराव करने के दौरान हुए उपद्रव और लाठीचार्ज मामले में पुलिस राँची के सांसद संजय सेठ समेत 28 नामजद और एक हजार से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार जिन लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया गया है उसमें राँची के सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, अमरदीप यादव, प्रतुल नाथ शाहदेव, सुजान मुंडा, कमलेश राम, किसलय तिवारी, केके गुप्ता, अशोक यादव, शोभा यादव, अस्मिता सिंह सेढ़ी, प्रदीप साहू, संजय जायसवाल, शशांक कुमार, सुचिता सिंह, बबीता वर्मा, अमित कुमार, सीमा सिंह, अनिता देव, रेखा महतो, राजीव शाहदेव, मंजुलता दुबे, अर्चना सिंह, सुजाता कुमारी, नीलम चौधरी, बसंत कुमार मित्तल, अमित कुमार मिश्रा और बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष वर्तमान भाजपा महिला अध्यक्ष आरती कुजूर का नाम शामिल है।वहीं हजार से ज्यादा अज्ञात पर भी मामला दर्ज किया गया है।