हजारीबाग:उप-महापौर राजकुमार लाल का निधन,विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने निधन पर शोक व्यक्त किया है

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग से बड़ी दुःखद खबर आई है।नगर निगम के उपमहापौर राजकुमार लाल का निधन हार्ट अटैक से हो गया। बताया गया कि 30 मार्च की देर रात लगभग 12 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई।अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई।इनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

हजारीबाग के उपमहापौर राजकुमार लाल ने भाजपा में जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था।पिछले नगर निकाय चुनाव में चुनाव लड़ कर उपमहापौर बने थे।लायंस क्लब, रोटरी क्लब और कई सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है


बताया जा रहा कि हजारीबाग में 30 मार्च को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के कार्यक्रम में भी वे शामिल हुए थे।उस वक्त वे बिल्कुल स्वस्थ थे। दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और रात में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी।अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी।निधन की खबर मिलते ही सदर विधायक मनीष जायसवाल ने परिजनों से मुलाकात की और ढाढ़स बंधाया।

इधर निधन पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, विधायक उमाशंकर अकेला, कांग्रेस नेता जयशंकर पाठक, भाकपा नेता जमील खान, राजद जिला अध्यक्ष संजर मल्लिक समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।