झारखण्ड पुलिस के जवानों से भरी बस नागालैंड में दुर्घटनाग्रस्त,कई जवान घायल,बस चालक की मौत…

राँची।झारखण्ड से नागालैंड में चुनाव ड्यूटी में गए झारखण्ड पुलिस जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बस के ड्राइवर की मौत हो गई है। वहीं कई जवान घायल हुए हैं। दुर्घटना कितनी गंभीर है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। झारखण्ड से गए ये सभी जवान जैप और आईआरबी के हैं।जानकारी के अनुसार झारखण्ड से जैप और आईआरबी के जवान चुनाव कराने नागालैंड गए हुए थे। सभी एक बस में सवार थे। जवान नागालैंड के लोकल मिनी बस में सवार थे और सभी अपने ड्यूटी पर थे। इसी बीच चलती बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बस के ड्राइवर की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी झारखण्ड पुलिस को दे दी गयी है।