कलंकित रिश्ते:दो नाबालिग बहनों से भाई ने किया दुष्कर्म, माँ के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश,पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आयी है। जहां एक दरिंदे भाई ने अपनी दो सगी बहनों को हवस का शिकार बनाने के बाद माँ से भी दुष्कर्म की कोशिश की।इधर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक,आरोपी बीते 3 साल से अपनी नाबालिग छोटी बहनों का यौन शोषण कर रहा था।19 साल के बेटे हुसैन अंसारी की हरकत से तंग माँ ने महिला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला थाना की पुलिस ने घटना की जांच कर आरोपी हुसैन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गैराज मिस्त्री का काम करने वाले युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है।खबर के मुताबिक शहरी क्षेत्र के रहने वाले गैराज मिस्त्री को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इसके खिलाफ 10/22 में पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।खबर के अनुसार उसने अपनी दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।इसके बाद अपनी माँ को भी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। जिसके बाद उसकी माँ ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खबर के अनुसार विगत तीन वर्षों के दौरान अपनी दो नाबालिग बहनों के साथ कई बार दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया था।इसी बीच जब फिर उसने एक बार और अपनी बहन को दुष्कर्म का शिकार बनाने का प्रयास किया तो पीड़िता ने विरोध किया।साथ ही पीड़िता ने अपनी मां को भी इसकी जानकारी दी।जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।