Breaking:चीन के साथ जारी तनाव के बीच ताइवान ने एक चीनी लड़ाकू विमान को मार गिराने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।

चीन के साथ जारी तनाव के बीच ताइवान ने एक चीनी लड़ाकू विमान को मार गिराने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। हालांकि चीन ताइवान ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि ताइवान ने अपने हवाई क्षेत्र में घुस आए चीनी सुखोई-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। इसका वीडियो वायरल हो गया है। इसके ताजा होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ताइवान ने इस हमले में अमेरिकी पेट्रियाट मिसाइल डिफेंस सिस्टम का उपयोग किया है।

खबरों में दावा किया जा रहा है कि ताइवान ने चीनी विमान को कई बार चेतावनी दी लेकिन उसके बाद चीनी विमान ताइवान के एयरस्‍पेस में बना रहा। इसके बाद ताइवान ने उसे मार गिराया। बता दें कि चीन पिछले कई दिनों से ताइवान के एयरस्‍पेस में अपने लड़ाकू विमान भेज रहा है। ताइवान ने चीन के किसी भी हिमाकत का जोरदार जवाब देने के लिए अपनी सैन्य क्षमता को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।

चीन के किसी भी प्रकार के आक्रामक रवैये से निपटने के लिए ताइवान की नेवी और एयरफोर्स अलर्ट पर है। राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने ताइवान के सैन्य ताकत में इजाफा करने के लिए रिजर्व सैन्य बलों को और मजबूत करने के लिए कई नई घोषणाएं की हैं। जिसके तहत रिजर्व फोर्स को ताइवानी सेना के लिए मजबूत बैकअप के रूप में विकसित किया जाएगा।

सेना के समान रिजर्व फोर्स बनाने की तैयारी

जिसके तहत एक रिजर्व फोर्स को बनाया जाएगा जो नियमित सशस्त्र बलों की तरह ही ताकतवर होगी। उन्हें वे सभी हथियार और सैन्य साजो समान दिए जाएंगे जिसका इस्तेमाल ताइवानी सेना करती है। इसके अलावा विभिन्न बलों के बीच में रणनीतिक समझ और विभिन्न सरकारी विभागों और एजेंसियों के बीच घनिष्ठ सहयोग भी विकसित किया जाएगा।