बड़ी खबर:दैनिक अखबार ‘खबर मन्त्र’ के मालिक सह बिल्डर अभय सिंह का अकस्मात मौत,जाँच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए..

बड़ी खबर: प्रतिष्ठित अखबार खबर मन्त्र के मालिक का अकस्मात मौत, कोरोना पॉजिटिव पाए गए अभय सिंह

राँची। झारखण्ड की राजधानी से बड़ी और दुःखद खबर आई है। राँची छपने वाले अखबार खबर मंत्र, बिरसा का गांडीव संध्या दैनिक और वन बृंदावन कंट्रक्शन के मालिक अभय सिंह का शुक्रवार को सुबह 5 बजे गुरुनानक अस्पताल में निधन हो गया। अभय सिंह अखबार के मालिक के साथ साथ राँची के जाने-पहचाने बिल्डर कारोबारी थे। कुछ साल पहलेे उन्होंने राँची से खबर मंत्र अखबार का प्रकाशन शुरू किया अभय सिंह खुद अखबार के प्रधान संपादक भी थे।

जानकारी के अनुसार, देर रात सीने में दर्द और सांस लेने की दिक्कत होने पर गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन देर रात उनकी तवयित अचानक बिगड़ गई सुबह पांच बजे उनका निधन हुआ।देर रात तवयित बिगड़ने पर डाॅक्टरों ने तब स्थिति नियंत्रित कर ली, लेकिन सुबह उनका निधन हो गया।

जाँच रिपोर्ट पॉजिटीव

भर्ती कराने समय कोरोना जांच सैम्पल लिया था, श्री सिंह का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मिली जानकारी अनुसार अखबार के मालिक की मौत कोरोना वायरस से हुई है।

गुरुनानक अस्पताल से शव सीधे हरमू मुक्ति धाम ले गया है।जहां प्रशासन के देखरेख में अन्तिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दैनिक समाचार पत्र “खबर मन्त्र” के प्रकाशक सह प्रधान संपादक अभय सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभय सिंह का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें।

बता दें बीते दिनों एक अपराधी गिरोह ने अभय सिंह को जान मारने की धमकी दी थी और फिरौती की रकम मांगी थी। उसके बाद मोरहाबादी के निकट स्थित उनके दफ्तर पर गोलीबारी भी की गयी थी, हालांकि उसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. बाद में उक्त मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई थी।