कोरोना अपडेट: झारखण्ड में 1587 नए संक्रमितों की पुष्टि, राँची में संक्रमण 9 हजार के पार, जमशेदपुर में मौत 200 के पार

राँची। झारखण्ड में कोरोना का बढ़त जारी है। पिछले चार दिनों में 7000 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें आज 03 सितंबर को रात 10 बजे तक झारखण्ड में 1587 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं आज 1121 की रिकवरी हुई है। और 06 लोगो की मौत हुई है। राँची में जहां संक्रमण का आंकड़ा 9 हजार के पार हो चुका है तो जमशेदपुर में कोरोना से मौत ने 200 के आंकड़े को पार कर लिया है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

बोकारो से 135 चतरा से 12 देवघर से 32 धनबाद से 23 दुमका से 03 पूर्वी सिंहभूम से 328 गढ़वा से 08 गिरिडीह 142 गोड्डा से 06 गुमला से 17 हजारीबाग से 105 जामताड़ा से 09 खूँटी से 49 कोडरमा से 44 लातेहार से 09 लोहरदगा से 19 पाकुड़ से 02 पलामू से 31 रामगढ़ से 63 राँची से 435 साहेबगंज से 11 सरायकेला से 81 सिमडेगा से 06 पश्चिम सिंहभूम से 17 है।

झारखण्ड में कुल कोविड 19 के मामले 46480 है, सक्रिय केस 15150 है, ठीक 30886 हुए हैं और मौत 444 हुई है।

राँची से आज 435 पॉजिटिव मिला है वहीं 56 रिकवरी हुई है। वहीं एक कि मौत हुई है। संक्रमित मरीजों की पुष्टि डोरंडा, धुर्वा, हटिया, हरमू , रातू रोड, मोरहाबादी, कांटा टोली और बरियातू से हुई है।

आज सूबे में कोरोना से 6 मौत हुई है, जिसमें राँची 1,जमशेदपुर 3, धनबाद 1, देवघर 1 है।