#फेसबुक,प्यार,इज्जत और धोखा:प्रेम संबंध की आड़ में लड़का युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा,लड़की ने जब युवक को शादी के लिए कहा तो उसने इन्‍कार कर दिया,उत्तराखंड से झारखण्ड तक सफर..

गढ़वा।सोशल साइट फेसबुक पर एक लड़की की एक लड़के से दोस्‍ती हुई। दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई,प्यार तक ठीक था लेकिन इस प्रेम संबंध की आड़ में लड़का युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद लड़की ने जब युवक को शादी के लिए कहा तो उसने इन्‍कार कर दिया। वह उसे मनाने हरिद्वार से झारखण्ड पहुंच गई।लेकिन लड़का ने नहीं माना,इसके बाद लड़की ने कानून का सहारा लेते हुए थाने में मामला दर्ज करवा कर उसे जेल भेजवा दिया।और लड़की ने अपनी प्यार में धोखा खा गई।

दरअसल,उतराखंड के हरिद्वार की एक युवती की फेसबुक पर गढ़वा के आदित्य प्रकाश नामक युवक से चार वर्ष पहले दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। एक-दूसरे के लिए जान देने की कसमें-वादे कर जब दो वर्ष पूर्व दोनों एक-दूसरे से रूबरू हुए तो फिर आदित्य प्रकाश ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया।

पीड़िता के अनुसार युवक जब भी उससे मिलता था,तब वह उसे अपनी हवस का शिकार बनाता था। दो वर्ष पूर्व जब वह बिहार की राजधानी पटना में आरपीएफ से संबंधित परीक्षा देने आई थी, तब फोन पर उसकी बात आदित्य प्रकाश से हुई थी। युवक ने उसे गढ़वा आकर मिलने को कहा था। तब वह गढ़वा आकर पहली बार आदित्य प्रकाश से मिली थी।

हरिद्वार की इस युवती की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी की तरह है।वहीं युवती ने फेसबुक पर दोस्ती कर युवती जहां पश्चाताप कर रही है। वहीं उसका शारीरिक शोषण करनेवाला कथित प्रेमी गढ़वा के रांकी मोहल्ला निवासी अजय गुप्ता के पुत्र आदित्य प्रकाश को गढ़वा थाना की पुलिस ने जेल भेज दिया है।

क्या है मामला

पीड़िता के अनुसार फेसबुक के माध्यम से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बात करते थे। बाद में आदित्य पीड़िता को शादी का झांसा देकर गढ़वा बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था। आदित्य प्रकाश से शादी को लेकर युवती ने अपने माता-पिता को बड़ी मुश्किल से राजी किया था। युवती के अनुसार कुछ दिन पहले जब उसने आदित्य प्रकाश से शादी करने की बात की तो उसने शादी करने से इन्‍कार कर दिया और युवती से फोन पर बात करना बंद कर दिया।इसके बाद युवती गढ़वा पहुंची और आदित्य प्रकाश से मिली। उसे अपने साथ शादी को लेकर किए गए कसमें वादे का हवाला देकर बात करनी चाही। लेकिन आदित्य प्रकाश ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने आदित्य प्रकाश गुप्ता के विरुद्ध गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस ने आदित्य प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है।

इधर लड़की ने बताई:

22 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि चार साल पहले 25 वर्षीय आदित्य प्रकाश से फेसबुक से दोनों की दोस्ती बढ़ी। समय के साथ दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच दोस्ती इतनी प्रगाढ़ हुई कि कभी आरोपी आदित्य देहरादून जाता था तो पीड़िता झारखण्ड के गढ़वा जिले आती थी। आदित्य बीडीएस का छात्र है। कभी दोनों बाहर जाकर साथ में रहे। वह बताती है कि दोनों की 2019 में ही शादी भी हो चुकी है। दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहते थे।

उसने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से आदित्य ने उससे बात करना बंद कर दिया था। उसका नंबर भी ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। जब बात बंद हुई तो वह शनिवार को देहरादूर से गढ़वा आ गई। उसने बताया कि वह यहां छठी बार आई है। यहां आकर वह स्थानीय रेस्ट हाउस में रुकी। रविवार सुबह वह आदित्य से मिलने निकली। फॉरेस्ट कॉलोनी के पास उसकी आदित्य से मुलाकात हुई।

युवती ने आदित्य पर कोर्ट में शादी करने के लिए दबाव बनाया। उसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच सरेराह मारपीट होने लगी। मारपीट की घटना के बाद वह सदर थाना पहुंचकर मामले में आदित्य के खिलाफ लिखित शिकायत की। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से आवेदन मिला है। उसके आवेदन के आलोक में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया। पीड़िता ने बताया कि वह छह भाई-बहन है। वह खुद एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है।