BigBreaking:बोकारो में एक कोरोना संक्रमण की पुष्टि, राज्य में 42 हुई कोरोना मरीजों की संख्या

बोकारो।बोकारो से सोमवार को एक कोरोना पॉजिटिव मिला।डीसी ने इसकी पुष्टि की है।बोकारो के साड़म में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई थी,उन्‍ही के भाई हैं जिनकी उम्र 50 साल बताया जा रहा है।बोकारो में कोरोना पॉजिटिवों की संख्‍या अब 10 हो गई है।सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक ने उक्‍त जानकारी दी। एक कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि के साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42 पर पहुँच गई है।

जिसमे झारखण्ड में दो कोरोना पॉजिटीव की मौत हुई है।एक राँची दूसरा बोकारो..

हॉट स्पॉट राँची के हिंदपिड़ी के बाद दूसरा हॉट स्पॉट बोकारो ही है।जहां राँची में 24 मामले हैं वहीं बोकारो में 10 मामले हो गए हैं।धनबाद 2,सिमडेगा 2,कोडरमा 1,गिरिडीह 1,हजारीबाग 2

नोट-राँची के बरियातू में एक कोरोना मरीज को जोड़ दें तो 43 हो जाता है।बरियातू वाले मरीज की गुड़गांव मेदांता में मौत हुई थी।वहीं पर कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई थी।