BigBreaking: हेमन्त सरकार ने बन्द की एक रु में महिलाओं के नाम प्रोपर्टी की रजिस्ट्री योजना
राँची। झारखण्ड में गठबंधन की हेमन्त सोरेन की सरकार ने राज्य में महिलाओं के नाम पर एक रु में सम्पति की निबंधन होने वाली योजना को बन्द कर दिया है। राज्य की हेमन्त सरकार की राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने इससे सम्बन्धित अधिसूचना जारी कर दी है।
ज्ञात हो कि झारखण्ड में पूर्व कि रघुवर सरकार ने नारी सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के नाम पर 50 लाख रुपये तक की सम्पति का निबंधन 1 रुपये में करने की शुरुआत की थी। अब इसे झारखण्ड की वर्तमान हेमन्त सरकार ने इस योजना को बंद करने का निर्णय लिया है। इससे सम्बन्धित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। हेमन्त सरकार के इस फैसले के बाद अब 1 रुपये में होने वाली रजिस्ट्री का लाभ महिलाओं को नहीं मिल पायेगा। इस मामले में सरकार का मानना है कि इस योजना से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था।

सरकार के इस फैसले के बाद राज्य में राजनीति गरमाने की आशंका बढ़ गई है। झारखण्ड में नारी सशक्तिकरण के लिए इस योजना को शुरू करने वाले तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के तेवर इस मामले में तल्ख ही हो सकते हैं। चूंकि इससे पहले भी हेमन्त सोरेन की सरकार द्वारा झारखण्ड में किसानों के हित से जुड़े पूर्व की रघुवर सरकार के कृषि आशीर्वाद योजना को बंद करने पर राजनीति बेहद गरमाई थी। भाजपा का मानना है कि अगर राज्य में अभी कृषि आशीर्वाद योजना चल रही होती तो आज कोरोना महामारी त्रासदी के समय राज्य के किसानों के लिए कृषि आशीर्वाद योजना मददगार और वरदान साबित होती।