राँची पुलिस की बड़ी कामयाबी: 75 दिनों से लापता पंकज को गाजियाबाद से किया बरामद,परिजनों में खुशी की लहर…

 

राँची। राजधानी राँची के जगन्नाथपुर इलाके से 6 मार्च से लापता बालक पंकज रविदास (16 वर्ष) को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।नाबालिग को उत्तरप्रदेश के गजियाबाद पुलिस चौकी कस्बा, कोतवाली लोनी क्षेत्र से बरामद किया गया।किशोर की तलाश में राँची पुलिस लगातार जुटी हुई थी। राँची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी करते हुए आखिरकार बच्चे को सुरक्षित खोज निकाला।

बता दें एसएसपी खुद इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। इसी बीच पुलिस को इनपुट मिला कि बच्चा उत्तर प्रदेश में है।सटीक सूचना के आधार पर राँची पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क साधा। आखिरकार पंकज रविदास को गाजियाबाद के लोनी अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र की कस्बा पुलिस चौकी से सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। मामले में पुलिस आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।राँची पुलिस की इस सफलता की इलाके में सराहना की जा रही है।बच्चे को सुबह बरामद किया है।बच्चे को राँची वापस लाने की तैयारी में आगे की कागजी कार्रवाई जारी है।अब पंकज से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा आखिर वह उत्तरप्रदेश कैसे पहुँच गया।

राँची के जगन्नाथपुर (धुर्वा थाना क्षेत्र) से 16 वर्षीय किशोर पंकज रविदास 6 मार्च 2026 से लापता है। वह न्यू कॉलोनी का रहने वाला है और दोपहर में खेलने निकला था।उसके बाद से ही गायब हो गया।

error: Content is protected !!