Ranchi:हत्या की फिराक में जुटे 4 बदमाश गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल और गोली बरामद

 

राँची।राजधानी राँची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार संदिग्ध अपराधियों को अवैध हथियार और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 8:05 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक,राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली कि गंगानगर करम चौक के पास कुछ लोग अवैध हथियार के साथ जमा हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। सूचना मिलते ही सिटी एसपी के नियंत्रण और सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान चार युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस टीम को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर चारों को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
सहदेव तिग्गा (35 वर्ष)
अंकित खलखो (22 वर्ष)
रवि लकड़ा (26 वर्ष)
संदीप कुमार उर्फ बब्लु (40 वर्ष) सभी आरोपी राँची के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगानगर करम चौक के पास जमीन विवाद को लेकर उसी क्षेत्र के एक नामी व्यक्ति की हत्या की योजना थी। अपराधियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना किसी ने वरीय पुलिस अधीक्षक को दी।सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी ने त्वरित कार्रवाई की और चार अपराधियों को विदेशी हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।और पुलिस की इस तत्परता से शहर में संभावित खूनी घटना टल गई।

बरामद हुआ विदेशी पिस्तौल:

पुलिस ने आरोपियों के पास से USA निर्मित 9MM ऑटोमेटिक पिस्तौल,2 जिंदा गोली,2 स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

इस मामले में सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 179/26 दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते थे। राँची पुलिस की सक्रियता से अपराधियों की योजना विफल कर दी गई।

error: Content is protected !!