बोकारो पुलिस ने गोलीबारी के मुख्य आरोपी को दबोचा,अन्य अपराधियों की तलाश जारी,चाय दुकान पर चाय पी रहे व्यक्ति पर चली थी गोली…
बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर मोड़ गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया हैम आरोपी फुसरो मेन रोड थाना बेरमो का रहने वाला बताया जा रहा है।बता दें 17 मई की रात करीब साढ़े 9 बजे राम मंदिर मोड़ के पास एक चाय दुकान पर जयराम प्रसाद को गोली मार दी गई थी। घटना के बाद घायल को तत्काल बीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। मामले में घायल के परिजनों का कहना है कि जिस प्रकार रात में उनके बड़े भाई के ऊपर गोली चली है, उन सभी लोगों की गिरफ्तारी जल्द नहीं होगी तो वे लोगों को आशंका होगी कि यहां आकर भी वे लोगों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है।
घटना के संबंध में सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस छापेमारी के दौरान बीएसटी थाना प्रभारी सुदामा दास सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।घायल जयराम प्रसाद के आवेदन पर बीएस सिटी थाना कांड संख्या 101/2026 दर्ज किया गया है। मामले में तीन अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

