चाईबासा:पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़,सर्च अभियान जारी…

 

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल के पोड़ाहाट जंगल में केड़ाबीर के पास मंगलवार की सुबह सुरक्षा बल और नक्सलियों का आमना सामना हुआ।जिसके बाद सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच घंटों मुठभेड़ हुई।घटना सोनुवा थाना क्षेत्र के केड़ाबीर इलाके में हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोबरा 209 बटालियन के जवान पिछले दो दिनों से सोनुवा, गोइलकेरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सर्च अभियान चला रहे थे। मंगलवार तड़के करीब छह बजे कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया।इसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी।सूचना है कि पुलिस ने उसके पास से हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया है।

error: Content is protected !!